Admission छात्राओ के लिए संस्था के नियम एवं दिशा –निर्देश संस्था की विशेषताएं :- कुशल प्रशिक्षिकाओं द्वारा प्रशिक्षण| न्यू टेक्नोलॉजी का प...
Admission
छात्राओ के लिए संस्था के नियम एवं दिशा –निर्देश
संस्था की विशेषताएं :-
- कुशल प्रशिक्षिकाओं द्वारा प्रशिक्षण|
- न्यू टेक्नोलॉजी का प्रयोग|
- छात्राओ के लिए संस्था के नियम एवं दिशा –निर्देश
प्रवेश सीटों के उपलब्धता एवं साक्षात्कार के आधार पर होंगे|
- प्रशिक्षण कक्ष में बिना परिचय- पत्र प्रवेश वर्जित होगा| सभी प्रशिक्षार्थियो को प्रतिदिन परिचय पत्र साथ लाना अनिवार्य है|
- 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य हैं| किसी भी दशा में इससे कम उपस्थिति होने पर परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी|
- प्रशिक्षण के नियमित/ निर्धारित समय के अंदर बिना आज्ञा प्रशिक्षण कक्ष के बाहर रहना दंडनीय है|
- अवकाश प्रार्थना -पत्र के बिना संस्था से अनुपस्थित रहना दंडनीय है|
- प्रशिक्षण पूर्ण कालिक होगा| समय एक मार्च से 31 अक्टूबर तक 9:30 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक एवं एक नवम्बर से 28 फरवरी तक प्रातः 10 से अपरान्ह 3:30 बजे तक होगा|
- प्रशिक्षण हेतु कुल सीटों की संख्या 42 निर्धारित है | जिसमे विभिन्न वर्गों हेतु आरक्षण शासन के निर्देशानुसार लागू होगा| प्रवेश की अंतिम तिथि के पश्चात किसी जाती वर्ग में सीटे शेष रहती है तो अन्य वर्गों की छात्राओ द्वारा प्रवेश पूर्ण कर दिया जायेगा| इसके पश्चात किसी भी जाति वर्ग का दावा मान्य नहीं होगा|
- सभी प्रशिक्षार्थियो को प्रतिमाह होने वाली परीक्षा में सम्मिलित होना अनिवार्य हैं | किसी कारण वश यदि कोई छात्रा लगातार तीन मासिक परीक्षा में अनुपस्थित रहती हैं तो संस्था से निष्कासित कर दिया जायेगा, जिसकी जिम्मेदारी छात्रा स्वयं होगी| मासिक परीक्षा प्रत्येक माह की 25 से 30 तारीख के मध्य आयोजित किया जायेगा |
- किसी छात्रा से यदि अभिभावक/ सम्बन्धी मिलना चाहता है तो छात्रा से सम्बंधित पूर्ण विवरण के साथ अपना पूरा परिचय संस्था के रजिस्टर में दर्ज के बिना अनुमति के मिलने का प्रयास करती है तो दंड दिया जायेगा|
- प्रशिक्षण के दौरान छात्रा को किसी अन्य विद्यालय/महाविद्यालय /विश्वविद्यालय में अध्यनरत नहीं होना चाहिए|
- यदि किसी छात्रा द्वारा नियम व अनुशासन का उलंघन किया जाता है तो उसे दण्डित कर संस्था से निष्काषित किया जा सकता है|
- सभी उपयुक्त छात्राओं को छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रर्तिपूर्ति उ० प्र० सरकार द्वारा प्रदान किया जायेगा|
- प्रशिक्षण कक्ष में मोबाइल फ़ोन पूर्णतया प्रतिबंधित होगा प्रयोग करने पर जुर्माना/जब्त कर लिया जायेगा |
- सभी प्रवेशित प्रशिक्षणार्थियों को संस्था की तरफ से प्रशिक्षण सामग्री ( ट्रेनिंग किट) एवं बैग प्रदान किया जायेगा|
प्रवेश फॉर्म भरने के निर्देश:-
- प्रवेश फॉर्म हिन्दी मे छात्रा द्वारा स्वयं भरा जायेगा|
- सभी विवरण / जानकारी पूर्ण रूप से भरा जाना आवश्यक हैं|
- प्रवेश क्रमांक में कुछ न लिखे यह संस्था के कार्यालय द्वारा भरा जायेगा|
- कोर्स के सामने सिलाई, कढ़ाई हेतु टी० ए० सी० लिखा जायेगा |अन्य कोर्स के लिए जो करना चाहते हैं| उसका उल्लेख करे|
प्रवेश फॉर्म के साथ संलग्नक :-
- एक पासपोर्ट साइज रंगीन फोटोग्राफ प्रवेश फॉर्म पर चस्पा करे|
- हाई स्कूल की अंकतालिका एवं प्रमाणपत्र की स्व प्रमाणित एक- एक छायाप्रति संलग्न करे|
- आरक्षित वर्ग की छात्रा तहसीलदार द्वारा जारी स्व प्रमाणित जाति प्रमाण पत्र की एक स्व प्रमणित छायाप्रति संलग्न करे|
- सक्षम अधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र मूल रूप में संलग्न करे| ( आय सीमा दो लाख रूपये वार्षिक)
- आधार की छायाप्रति|
No comments