About Us
सुशीला सिलाई कढ़ाई महिला प्रशिक्षण केंद्र
महिला आई० टी० आई० सुशीला सिलाई कढाई महिला प्रशिक्षण केंद्र दुधई, विकास खंड/ तहसील जलालपुर जनपद अम्बेडकर नगर उ० प्र० पिन 224183 (प्रशासनिक कार्यालय बी- 104, शिवानी विहार कल्याणपुर लखनऊ -226022) वर्ष 2003 से समाज कल्याण विभाग, उ० प्र०, लखनऊ द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था हैं जो वर्तमान में समाज कल्याण विभाग उ० प्र० द्वारा संचालित बोर्ड औद्योगिक एवं प्राविधिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश, मोहान रोड लखनऊ (एन० सी० वी० टी० के समकक्ष) द्वारा संचालित एवं संरक्षित संस्था हैं| यह संस्था प्रदेश एवं केंद्र के सहयोगी योजना के अंतर्गत व्यावसायिक, तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान कर महिलाओ को स्वावलम्बी एवं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर तथा सुदृढ़ता प्रदान करने हेतु अग्रसर एवं समर्पित हैं| वर्ष 2006 से स्थाई मान्यता प्राप्त होने के पश्चात वर्ष 2017 तक लगभग 800 से अधिक महिलाओ को प्रशिक्षित किया जा चुका हैं जिसमे 50 प्रतिशत से अधिक महिलाये स्वरोजगार कर रही हैं तथा 15 महिलाये सरकारी संस्थाओ एवं मान्यता प्राप्त संस्था में प्रशिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं एवं 22 महिलाये दिल्ली , गुजरात तथा पश्चिम बंगाल के विभिन्न जनपदों के लिमिटेड कम्पनी में कार्य कर रही हैं संस्था में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली प्रशिक्षणार्थियों के विकास हेतु संस्था प्रयासरत रहती हैं जैसे:- रोजगार कार्यालय से सम्बंधित सेवाएं एवं जॉब/प्लेस्मेंट हेतु सहयोग, स्वरोजगार हेतु सरकारी योजनाओ से लाभान्वित कराना आदि, संस्था का मुख्य उद्देश्य एवं सहयोग हमारा, उन्नति आपकी के सिद्धांत पर संचालित संस्था हैं|
संस्थापक एवं संरक्षक-
श्री मेवालाल (सेवा निवृत्त)
प्रशासिनक अधिकारी
निदेशालय समाज कल्याण
उत्तर प्रदेश लखनऊ
संस्थापकीय
उत्तर प्रदेश के जनपद अम्बेडकर नगर के ग्रामीण क्षेत्र ग्राम सभा दुधई पोस्ट –सुरजूपुर थाना- जैतपुर विकास खंड व् तहसील - जलालपुर में महिलाओ के प्रशिक्षण हेतु महिला आई० टी० आई० सुशीला सिलाई कढ़ाई महिला प्रशिक्षण केंद्र के नाम से वर्ष 2003 से संचालित है | यह संस्था निदेशालय समाज कल्याण द्वारा “औद्योगिक एवं प्राविधिक शिक्षा परिषद् " से स्थायी मान्यता प्राप्त संस्था है | संस्था में गरीब महिलाओ एवं लड़कियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है तथा स्व रोजगार , सरकारी, अर्धसरकारी तथा लिमिटेड कंपनी में जॉब हेतु संस्था द्वारा सहयोग प्रदान किया जाता है | संस्था में 800 से अधिक महिलाओ को प्रशिक्षण दिया गया जिसमे महिलाएं सरकारी संस्था में प्रशिक्षक के पद पर कार्यरत है, व महिलाएं उत्तर प्रदेश से भिन्न राज्यों की कम्पनियों में सेवारत है तथा 700 से अधिक महिलाएं स्वरोजगार से अपनी आर्थिक उन्नति एवं जीवकोपार्जन का कार्य कर रही है | प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं को समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं अल्पसंख्यक कल्याण उ० प्र० द्वारा छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति प्राप्त होती है | उक्त संस्था को अत्यधिक प्रभावशाली बनाने हेतु ब्यूटी पार्लर एवं कम्प्यूटर प्रशिक्षण देने का प्रयास किया जा रहा है |
संस्थापक एवं संरक्षक
मेवालाल (सेवानिवृत्त)
प्रशासनिक अधिकारी
निदेशालय समाज कल्याण
उ० प्र० लखनऊ |
MANAGEMENT SPEAKS
प्रबंधकीय
महिला आई० टी० आई० सुशीला सिलाई कढ़ाई महिला प्रशिक्षण केंद्र दुधई अम्बेडकर नगर, उ० प्र० में संचालित है, जो सहयोग हमारा, उन्नति आपकी के सिद्धांत पर प्रशिक्षण प्रदान कर रही है , जिसमे प्रैक्टिकल पर विशेष ध्यान दिया जाता है | संस्था में सिलाई, कढ़ाई, बुनाई आदि में दो वर्षीय आई० टी० आई० डिग्री "औद्योगिक एवं प्राविधिक शिक्षा परिषद्, उ० प्र० लखनऊ (NCVT के समकक्ष) द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है | अग्रिम सत्र 2019-20 से संस्था में उक्त कोर्स के अतिरिक्त ब्यूटी पार्लर एवं कम्प्यूटर का भी प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा | निकट भविष्य में अतिशीघ्र ही संस्था में छात्रावास, सी० सी० टी० वी० युक्त एवं उच्च तकनीकी द्वारा प्रशिक्षण देने तथा पिक एंड ड्राप वेन परिवहन की व्यवस्था करने का प्रयास जारी है | संस्था में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही छात्राओं को उ० प्र० सरकार द्वारा छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति प्रदान की जाती है तथा संस्था द्वारा प्रशिक्षण किट (बैग व प्रशिक्षण सामग्री) दी जाती है | किसी भी दशा में न्याय क्षेत्र लखनऊ ही होगा। आपकी संस्था आपको प्रशिक्षित कर रोजगार प्राप्ति कराने हेतु सदैव तत्पर है एवं आपके उज्जवल भविष्य की कामना करती है |
प्रबंधक / सचिव
(विमलेश कुमार अधिवक्ता)
उच्च न्यायालय खण्डपीठ
लखनऊ उ० प्र०
अध्यक्षा
श्रीमती सुशीला देवी
(समाज सेवी एवं सहयोगी महिला कार्यकत्री)
संपर्क:-
सचिव/प्रबंधक
श्री विमलेश ‘कुमार'
अधिवक्ता
उच्च न्यायालय इलाहाबाद
खंडपीठ लखनऊ
-9839413077
प्रधानाचार्या:-
श्रीमती कुसुम मो० न०- 9935177376,9984882666
ऑफिस इंचार्ज/ प्रशिक्षिका:- श्रीमती नीतू यादव मो० न०- 9721889472
मुख्य प्रशिक्षिका:- श्रीमती उर्मिला देवी मो० न०-7860120342
Email:sskmpk.iti03@gmail.com / vimlesh7419@gmail.com
www.sskmpkiti.in
No comments